यूपी में दुर्गा पंडाल में डीजे पर डांस करते समय 40 वर्षीय शख्स की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात दुर्गा पंडाल में डीजे पर डांस करते समय एक 40-वर्षीय शख्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बकौल रिपोर्ट्स, पंडाल से घर पहुंचने पर पानी पीते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मौत हुई।