यूपी में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए ₹17 करोड़ की ज़रूरत
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी (एसएमए) टाइप-1 से पीड़ित 14 महीने के बच्चे भूदेव को इलाज के लिए करीब ₹17 करोड़ की ज़रूरत है। भूदेव के परिजन ने सरकार से इलाज में मदद की अपील की है। भूदेव की मां ने कहा, "बच्चे को बचाने के लिए शरीर के सभी अंग भी बेचने पड़े तो मैं तैयार हूं।"