यूपी में दुल्हन को किन्नर बताकर कथित तौर पर रिश्तेदारों के सामने किया गया निर्वस्त्र
पुलिस के मुताबिक, आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक दुल्हन को मुंह दिखाई की रस्म में किन्नर बताकर ससुरालवालों ने रिश्तेदारों के सामने कथित तौर पर निर्वस्त्र किया। पीड़़िता के अनुसार, विरोध करने पर ससुरालवाले उसे मायके के पास छोड़कर चले गए। बकौल पीड़िता, शादी के अगले दिन से ससुरालवालों ने बाइक और सोने की अंगूठी मांगना शुरू कर दिया था।