यूपी में दुल्हन ने 3 फेरे लेने के बाद अग्निकुंड को मारी लात, शादी से किया इनकार
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार मध्यरात्री को एक दुल्हन ने मंडप में तीन फेरे लेने के बाद अग्निकुंड को लात मार दी और शादी से इनकार कर दिया। बकौल दुल्हन, दुल्हा शराबी है और दहेज में ₹15 लाख मांगे जा रहे थे। वहीं, वर पक्ष ने लड़की के पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाए जाने का आरोप लगाया है।