यूपी में दूरबीन से ईवीएम कक्ष की निगरानी करने वाले सपा नेता योगेश वर्मा चुनाव हारे

विधानसभा चुनाव के दौरान दूरबीन से ईवीएम कक्ष की निगरानी करने वाले सपा नेता योगेश वर्मा हस्तिनापुर (यूपी) सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक दिनेश खटीक से 7,312 मतों से चुनाव हार गए। दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में ईवीएम मिलने के बाद कार्यकर्ताओं से ईवीएम कक्ष की निगरानी करने को कहा था। चुनावों में सपा-गठबंधन को 125-सीटें मिलीं।

Load More