यूपी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर साथ में पिस्टल पकड़कर की फायरिंग, वीडियो आया सामने
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्टेज पर लड़कियों के साथ हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते एक दूल्हे का वीडियो सामने आया है। वहीं, वीडियो में दूल्हा और दुल्हन साथ में पिस्टल पकड़कर फायरिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने X पर बताया कि वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।