यूपी में देर रात 2 संदिग्ध लड़कों का पीछा कर रहे पुलिसकर्मी की गोली मारकर की गई हत्या
जालौन (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार देर रात 2 बाइक सवार संदिग्ध लड़कों का पीछा करने के दौरान हाईवे चौकी पर तैनात भेदजीत सिंह नामक कॉन्स्टेबल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि 4 दलों को छानबीन में लगाया गया है और जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।