यूपी में देर रात 8 ज़िलों के डीएम समेत 19 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 8 ज़िलों के डीएम समेत 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। विशाख जी. को अलीगढ़, इंद्र विक्रम सिंह को गाज़ियाबाद, आरके सिंह को कानपुर, जोगिंदर सिंह को पीलीभीत, संजय कुमार सिंह को रामपुर व रविंद्र कुमार मंदार को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। अमेठी की नई डीएम निशा आनंद बनी हैं।