यूपी में देर रात मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचा उसका शव, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
बांदा (उत्तर प्रदेश) में पोस्टमॉर्टम होने के बाद शुक्रवार रात करीब 1 बजे गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी के शव को कड़ी सुरक्षा में 30 गाड़ियों के काफिले के साथ गाज़ीपुर स्थित उसके आवास पर लाया गया। पुलिस ने मुख्तार के आवास पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए हैं। बकौल पुलिस, शनिवार सुबह 10 बजे मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।