यूपी में दो मौसेरी बहनों को आपस में हुआ प्यार, परिवार के विरोध करने पर पुलिस को बुलाया
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में 31 व 26 वर्षीय दो मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है और अब वे शादी करना चाहती हैं। वहीं, मामले की जानकारी होने पर परिजन ने इसका विरोध किया जिसके बाद एक युवती ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने दोनों बहनों को वन स्टॉप सेंटर (सखी) भेज दिया है।