यूपी में दो युवकों ने फिलिस्तीन के समर्थन में वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस, किए गए गिरफ्तार
इज़रायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास में जारी युद्ध के बीच फिलिस्तीन के समर्थन में वॉट्सऐप स्टेटस लगाने पर शामली (उत्तर प्रदेश) में 24 वर्षीय फरमान हैदर और 26 वर्षीय फरमान मलिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने स्टेटस पर धर्मगुरु की फोटो लगाकर फिलिस्तीन में विशेष समुदाय के लोगों का समर्थन किया था।