यूपी में दो सगे भाइयों ने 10वीं की छात्रा का किया अपहरण, खाली मकान में ले जाकर किया गैंगरेप
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 10वीं की छात्रा का अपहरण और गैंगरेप करने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, छठ पूजा से लौटते वक्त आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण किया और फिर उसे एक खाली मकान में ले गए। छात्रा को ढूंढते हुए जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे पीटकर भाग गए।