यूपी में दोबारा होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों से जुड़ा फर्ज़ी पत्र हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने राज्य में दोबारा होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों के एलान से जुड़े एक वायरल पत्र को फर्ज़ी बताया है। यूपीपीआरपीबी ने कहा, "इस प्रकार का कोई पत्र/सूचना बोर्ड ने जारी नहीं की है।" गौरतलब है, इस परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद निरस्त कर दिया गया था।