यूपी में दोस्तों से शर्त लगाकर 17 वर्षीय लड़के ने की साबुत अंडा निगलने की कोशिश, हुई मौत

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में दोस्तों से कथित तौर पर शर्त लगाने के बाद एक 17 वर्षीय लड़के ने साबुत अंडा निगलने की कोशिश की और अंडा गले में फंसने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिवार ने दोस्तों पर उसे ज़हर देने का आरोप लगाया है।

Load More