यूपी में धर्मांतरण को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम, 4 विदेशियों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि 4 ब्राज़ीलियाई नागरिकों के साथ मिलकर धर्मांतरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्राज़ीलियाई नागरिकों को ब्राज़ील वापस भेजने की कार्रवाई चल रही है। बकौल रिपोर्ट्स, 18 दिसंबर को चर्च में हुए कार्यक्रम में 300-400 लोग मौजूद थे।