यूपी में धार्मिक उत्सव में डांस कर रही लड़की के बाल जेनरेटर में फंसे, सिर पर लगे 700 टांके
प्रयागराज (यूपी) में धार्मिक उत्सव में डीजे की धुन पर डांस कर रही एक लड़की के बाल जेनरेटर के पंखे में फंस गए जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के सिर पर करीब 700 टांके लगाए गए हैं। इलाज के कुछ घंटे बाद लड़की होश में आ गई लेकिन उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।