यूपी में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों से उतरवाए गए 3000 से अधिक लाउडस्पीकर

उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में सोमवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत चल रहे 3,238 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए। अधिकारियों की एक टीम ने इस दौरान 61,399 लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की और इनमें से 7,288 लाउडस्पीकरों की आवाज़ कम कराई गई।

Load More