यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 9 मंडलों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 9 मंडलों के 37 ज़िलों में नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवी पाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में मतदान होगा। गौरतलब है कि 4 व 11 मई को 2 चरणों में मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।