यूपी में नदी किनारे पानी भरने गए 75 वर्षीय बुज़ुर्ग दलदल में फंसे, वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में नदी किनारे पानी भरने गए 2 बुज़ुर्ग दलदल में फंस गए और इनमें से एक 75-वर्षीय बुज़र्ग को बचाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बुज़ुर्ग बुरी तरह दलदल में फंसे हुए दिख रहे हैं। हालांकि, काफी प्रयास के बाद बुज़ुर्गों को दलदल से निकाल लिया गया।