यूपी में नदी के तेज़ बहाव में फंसी यात्रियों से भरी बस, बचाव अभियान का वीडियो आया सामने

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को हरिद्वार जाते रोडवेज़ की एक बस कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज़ बहाव के साथ नदी में जाकर फंस गई। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन के सहारे नदी में बस में फंसे करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जिसका वीडियो सामने आया है। फिलहाल बस को नहीं निकाला जा सका है।

Load More