यूपी में 'नदी में कूद जाऊंगी' कहकर गायब हुई महिला प्रेमी संग मिली, 3 दिन हुई थी खोज
बिजनौर (यूपी) में ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए भाई को 'नदी में कूद जाऊंगी' वॉइस मेसेज भेजकर गायब हुई महिला प्रेमी के साथ मथुरा में मिली है। पीएससी जवानों ने महिला को तीन दिन तक नदी में ढूंढा था। पति के साथ रखने से इनकार करने के बाद पुलिस ने महिला को उसके पिता को सौंप दिया है।