यूपी में नर्स ने हेड कॉन्स्टेबल पर लगाया नहाते हुए उसका वीडियो बनाने का आरोप, हुआ निलंबित
मुरादाबाद (यूपी) के ज़िला अस्पताल की एक नर्स ने एक हेड कॉन्स्टेबल पर नहाते समय उसका वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी से जब उसने फोन छीनने की कोशिश की तो आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिया। नर्स की शिकायत के बाद हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।