यूपी में नवजात को बोरी में बंद कर सड़क किनारे फेंका गया, ग्रामीणों ने बचाई जान
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक नवजात बंद बोरी में सड़क किनारे पड़ा मिला जिसके रोने की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि आशंका है कि किसी ने मरने के लिए उसे फेंका होगा। वहीं, ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया।