यूपी में नवविवाहिता ने कहा- बिछिया न उतारने पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने से रोका गया
एटा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला अभ्यर्थी ने आरोप लगाया है कि बिछिया नहीं उतारने पर उसे रविवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया जिससे उसकी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा छूट गई। उसने बताया, "मेरी शादी को 4 दिन हुए हैं, मैंने बाकी सारी चीज़ें उतार दी थीं।" पुलिस ने कहा, "...तथ्य अस्पष्ट हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।"