यूपी में नहर से मिला 5 दिन से लापता 54 वर्षीय बीजेपी नेता का शव
उत्तर प्रदेश के बरेली में 54 वर्षीय बीजेपी नेता विष्णुकांत अग्रवाल का शव एक नहर में पड़ा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विष्णुकांत 5 दिन से लापता थे और परिवार ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।