यूपी में नहाने का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ट्यूशन टीचर ने किया छात्रा की मां का रेप
बलिया (उत्तर प्रदेश) में एक नाबालिग लड़की को घर में आकर पढ़ाने वाले ट्यूशन टीचर ने उसकी मां का नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर महिला का कई बार रेप किया। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी के मोबाइल फोन से दर्जनों महिलाओं व किशोरियों के अश्लील वीडियो व तस्वीरें मिली हैं।