यूपी में नाटक देखने गई महिला की आंख पर लगा कलाकार द्वारा छोड़ा गया तीर, फरार हुई पूरी मंडली
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में दलपतिपुर में रासलीला के दौरान कलाकार द्वारा चलाया गया तीर एक बुज़ुर्ग महिला की आंख में लग गया। 26 जून को हुई इस घटना में पीड़िता अनारकली की आंख फूट गई जिसके बाद नाटक मंडली फरार हो गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी कलाकार का पता लगा रही है।