यूपी में नाराज़ ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को सड़क पर खड़ा कर रोका कैबिनेट मंत्री का काफिला

बरेली (यूपी) में गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर आवारा जानवरों को खड़ा कर एक कार्यक्रम में जा रहे राज्य के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे का काफिला रोक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका काफिला कम-से-कम 30 मिनट तक फंसा रहा। ग्रामीण आवारा जानवरों द्वारा किए जा रहे फसलों के कथित नुकसान से नाराज़ थे।

Load More