यूपी में नाले की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन काल के सिक्के, सामने आईं तस्वीरें
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) के महरुआ थाना क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए नाले की खुदाई करने के दौरान शुक्रवार को मज़दूरों को 49 प्राचीन सिक्के मिले जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ये सिक्के करीब 300 साल पुराने हैं। पुलिस ने बताया कि सिक्कों को कब्ज़े में लेकर जांच के लिए एसडीएम को सौंपा गया है।