यूपी में निजी बस व ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की हुई मौत व 25 अन्य हुए घायल
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के एडीएम संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि ज़िले में एक निजी बस व ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराया जाए।