यूपी में निर्माणाधीन अपार्टमेंट बिल्डिंग में घुस रहे चोर को गार्ड ने मारी गोली, हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में रविवार तड़के एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट बिल्डिंग में घुस रहे 22-वर्षीय चोर को सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मार दी और ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, चोर ने गार्ड का गला दबाने की कोशिश की थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि गोली अचानक चली या उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई।