यूपी में निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार गिरने से 2 मज़दूरों की हुई मौत, कई मलबे में दबे

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार गिर गई जिससे 2 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 7-8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

Load More