यूपी में निषाद पार्टी के नेता ने कहा- पुलिस ने कार्यकर्ता को पीटा व मंत्री संजय को दीं गालियां
उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के नेता वकील निषाद ने पिपराघाट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पार्टी के कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटने व प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद को गाली देने का आरोप लगाया है। एसपी धवल जैसवाल ने कहा, "एक युवक द्वारा गाली देने की बात सामने आई है। पुलिसकर्मियों पर लगा आरोप गलत है।"