यूपी में नैशनल हाईवे पर ढाबे में घुसा अनियंत्रित डंपर, 3 लोगों की हुई मौत व 3 घायल

इटावा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात को नैशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे में अनियंत्रित ट्रक घुस गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। डंपर चालक गिरफ्तार हो गया है और उसके नशे में होने की बात कही जा रही है। ज़िले के डीएम ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Load More