यूपी में नौकरी नहीं मिलने से निराश युवक ने डिग्री जलाने के बाद की खुदकुशी
कन्नौज (यूपी) में नौकरी नहीं मिलने से निराश एक युवक ने अपनी डिग्री जलाने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास मिले नोट में लिखा है, "डिग्री का क्या फायदा जब नौकरी ना मिले...आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई...(ज़िंदगी से) मन भर गया है।" बकौल परिजन, युवक पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से परेशान था।