यूपी में पकड़ा गया पाक की आईएसआई का जासूस, रूस में भारतीय दूतावास में था पोस्टेड

उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सतेंद्र सिवाल के तौर पर हुई है। वह मॉस्को (रूस) में भारतीय दूतावास में कार्यरत था। एटीएस के मुताबिक, धन के लालच में उसने आईएसआई के हैंडलर्स को भारतीय दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय सूचनाएं दीं।

Load More