यूपी में 'पठान' देखने गए 2 पक्षों में कोल्ड ड्रिंक लेने को लेकर हुई मारपीट, 2 लोग गिरफ्तार
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के एक सिनेमा हॉल में 'पठान' फिल्म का शो खत्म होने के बाद कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं और मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।