यूपी में पड़ोसी युवक की छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने ज़हर खाकर की खुदकुशी
शामली (उत्तर प्रदेश) में मदरसे में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने पड़ोस के युवक द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से परेशान होकर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा के अश्लील वीडियो बनाए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।