यूपी में पति की शिकायत लेकर गई युवती ने थाने के बाहर ज़हर खाकर की खुदकुशी की कोशिश
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एक युवती ने पति की दूसरी शादी करने की शिकायत पर सुनवाई न होने पर थाने के बाहर ज़हर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, युवती ने जुलाई-2022 में आरोपी से कोर्ट मैरिज की थी लेकिन दोनों अलग-अलग रह रहे थे। आरोपी ने कुछ दिनों बाद रीति-रिवाज से शादी करने का वादा किया था।