यूपी में पति के साथ कार से मायके जा रही महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में 26 वर्षीय एक महिला ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, मैनपुरी से महिला अपने पति के साथ कार से मायके जा रही थी और उसने नदी में सिक्का डालने के बहाने गाड़ी रुकवाई थी। महिला की 15 महीने पहले शादी हुई थी और उसने बीते माह बच्ची को जन्म दिया था।