यूपी में पति से विवाद को लेकर महिला ने खुद व 2 बच्चों पर तेल छिड़ककर लगाई आग, तीनों की मौत
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपने 2 बच्चों सहित खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली जिसके चलते झुलसने से तीनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का पति उसे मारता-पीटता था और दोनों में विवाद होता रहता था। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।