यूपी में पति-पत्नी ने बिल्डिंग की 7वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को सेक्टर 59 की एक बंद पड़ी बिल्डिंग में 8 साल से रह रहे पति-पत्नी ने उसके 7वें फ्लोर से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि शख्स इसी बिल्डिंग में चौकीदार था और आत्महत्या करने की वजह की जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, दोनों की उम्र करीब 40 वर्ष थी।