यूपी में पत्नी का अश्लील पोस्टर लगाते शख्स का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच शुरू
आगरा (उत्तर प्रदेश) में पत्नी के अपार्टमेंट की बिल्डिंग पर उसका अश्लील पोस्टर लगाते शख्स का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। उस पर महिला का नंबर लिखा था और उसने डीसीपी से शिकायत कर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। पति से विवाद के चलते महिला मायके में रहती है।