यूपी में पत्नी की मौत के बाद शख्स ने कई वर्षों तक किया बेटी का रेप, हुआ अरेस्ट
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स को अपनी बेटी का कई वर्षों तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, 2018 में उसकी मां के निधन के बाद से ही शख्स उसका रेप कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18-वर्षीय पीड़िता गर्भवती है और उसने घर से भागकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।