यूपी में पत्नी के प्रेमी संग भागने पर बेटे को लेकर टावर पर चढ़ा शख्स, सामने आया वीडियो
अमरोहा (यूपी) में पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने के बाद शख्स अपने बेटे को लेकर 70-फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पत्नी को वापस बुलाने की मांग कर शख्स कूदने की धमकी दे रहा था। पुलिस 2.5-घंटे बाद उसकी पत्नी को ढूंढकर लाई तो शख्स टावर से नीचे उतर आया।