यूपी में पत्नी के बाल पकड़कर डंडे से बेरहमी से पीटते शख्स का वीडियो आया सामने, केस दर्ज
इटावा (उत्तर प्रदेश) में पत्नी के बाल पकड़कर उसे डंडे से बेरहमी से पीटते शख्स का वीडियो सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की और पीड़िता की मां ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।