यूपी में पत्नी के शराब पीने से रोकने पर शख्स ने 10 माह के बेटे की ज़मीन पर पटककर की हत्या
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में पूरण नामक शख्स ने शराब पीने से रोकने को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद में अपने 10 महीने के बेटे की ज़मीन पर पटककर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे में बच्चे को ज़मीन पर पटका था और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।