यूपी में पत्नी ने मायके से अचानक लौटकर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, उसके भाइयों ने की पिटाई
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में पत्नी के भाइयों द्वारा एक सरकारी इंजीनियर की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। इंजीनियर की पत्नी ने अचानक मायके से लौटकर उसे सरकारी आवास पर उसकी प्रेमिका संग पकड़ा था जिसके बाद यह मारपीट हुई। हालांकि, इंजीनियर के दोबारा ऐसी हरकत न करने के वादे के बाद थाने में पति-पत्नी में समझौता हो गया।