यूपी में पत्नी व ससुराल वालों को फंसाने के लिए शख्स ने खुद पर बम से कराया हमला

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में पत्नी व ससुराल वालों को फंसाने के लिए अमान नामक शख्स ने खुद पर बम से हमला करवाया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अमान ने हमले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, अमान की दूसरी पत्नी के पिता व बहनोई ने उसकी बेइज़्ज़ती की थी जिसको लेकर उसने यह साज़िश रची।

Load More