यूपी में परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर बदमाशों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट
भदोही (उत्तर प्रदेश) में बदमाशों द्वारा एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, वह एक गैराज में काम करता है जिसके मालिक के परिवार की लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग था जिसको लेकर गैराज मालिक ने साथियों संग मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।